उन्नाव, जुलाई 15 -- Unnao News: बांगरमऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में बुधवार को जहरीले कीड़े के काटने से युवक व महिला की हालत बिगड़ गई। काजीपुर गांव के रहने वाले एहसान पुत्र शमशाद खेत पर काम कर रहा था। तभी जहरीले कीड़े ने उनके पैर में काट लिया। हालत बिगड़ने पर खेत में मौजूद लोगों को जानकारी होने पर परिजनों को सूचना दी। परिजन ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां उसका इलाज चल रहा। उधर, पुरहनिया गांव की रहने वाली रेनू पाल पत्नी रमेश को भी जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन उसका सीएचसी पर इलाज करवा रहे। डॉक्टर ने बताया कि बारिश के मौसम में खेतों व जलभराव वाले क्षेत्रों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक के बजाए पीड़ित को बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहु...