उन्नाव, जुलाई 8 -- Unnao News: अचलगंज। संवाददाता थानाक्षेत्र के ठाकुरीखेड़ा गांव के रहने वाले किसान को सोमवार देर शाम जहरीले कीड़े के डसने से मौत हो गई। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने जांच बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अचलगंज थानाक्षेत्र के ठाकुरीखेड़ा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय राकेश उर्फ सुशील पुत्र स्व. काशी प्रसाद गांव में रहकर किसानी व ट्रैक्टर भाड़े पर चलाता था। सोमवार को देर शाम वह घर से बाहर जाने के लिए दरवाजा खोल रहा था, तभी पैर में किसी कीड़े के डसने का उसे अहसास हुआ। वह जब तक कुछ समझ पाता, तभी उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे सीधे जिला अस्पताल ले गए। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक राकेश के तीन छोटी बेटियां व दो बेटे हैं। घर के जिम्मेदार की मौत से पत्नी व ...