उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: नवाबगंज। विकास खंड क्षेत्र के झुरियाखेड़ा मजरा मलाव गांव में रविवार दोपहर खेत जा रही महिला को जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन अरविंद ने बताया कि घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे सीएचसी लेकर आए। झुरियाखेड़ा मजरा मलाव गांव की रहने वाली 25 वर्षीय कोमल पत्नी सरवन रविवार दोपहर खेत जा रही थी। रास्ते में किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। कीड़ा डसने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। बताते हैं कि परिजन पहले उसे झाड़-फूंक के लिए ले गए। कुछ देर बाद कोमल को चक्कर आने लगे तो परिजन उसे नवाबगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Amroha News: जहरीले कीड़े के काटने से युवती की हालत बिगड़ी, रेफर फिलहाल सीएचसी में महिला का इलाज डॉक्टर की निगरानी में चल रहा है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बालिका को कीड़े ने काटा, हा...