उन्नाव, जुलाई 28 -- Unnao News: सफीपुर, संवाददाता। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में जहरीले कीड़े के काटने से दो महिलाओं की हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को सफीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सफीपुर कस्बा की रहने वाली 45 वर्षीय शिवकली पत्नी राम किशोर सोमवार रात घर में सो रही थीं। तभी बिस्तर पर मौजूद किसी जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने देर रात सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया। इसी क्रम में सैदापुर गांव की 25 वर्षीय अनीता पत्नी अर्जुन सोमवार रात मवेशियों को चारा देने गई थीं। तभी वहां मौजूद जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: दो लोगों को जहरीले जंतु ने काटा परिजन पहले उन्हें झाड़फूंक कराने के लिए ले गए। हालत में सुधार न होने पर...