Unnao News: जहरीला पदार्थ निगलने से युवक मौत
उन्नाव, जुलाई 11 -- Unnao News: चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के सिर्स कन्हर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय रज्जन पुत्र रूपन कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। जिसका इलाज भी चल रहा था। शनिवार की रात रज्जन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अचेत अवस्था में पड़ा देख परिजनों ने मियागंज सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर अभिषेक चक्रवर्ती ने रज्जन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को घर लेकर चले गए हैं। मृतक रज्जन की एक बेटी पूनम व दो बेटे शेखर व राज हैं। मृतक रज्जन मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। मृतक रज्जन की पत्नी नीलम सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बेहाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.