उन्नाव, अगस्त 25 -- Unnao News: बीघापुर। तहसील क्षेत्र में गंगा नदी और पांडु नदी के बीच बसे लाला खेड़ा और दूंलीखेड़ा गांवों में गंगा का जलस्तर बढ़ने से खेतों में खड़ी सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं धर्मपुर स्थित उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाले रास्ते तथा विद्यालय परिसर में पानी पहुंच गया है। जलभराव के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद खेतों में पानी पहुंच गया है, जिससे सब्जी की फसल को नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को स्कूल पहुंचने में हो रही है। यह भी पढ़ें- बढ़ते गंगा के जलस्तर से लालाखेड़ा-दूलीखेड़ा में बढ़ी परेशानी धर्मपुर स्थित विद्यालय जाने वाले मार्ग पर पानी भरने के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। दूंलीखेड़ा निवासी वीरेंद्र...