Unnao News: जलजीवन मिशन के पाइप चोरी करते धराया, भेजा जेल
उन्नाव, सितम्बर 17 -- Unnao News: बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के इंदेमऊ गांव स्थित पीएनबी बैंक के पास जल जीवन मिशन के अंतर्गत रखे पाइप की दोबारा चोरी कर रहे डीसीएम चालक को कार्यदायी संस्था के तैनात कर्मचारियों ने वाहन सहित पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर चालक को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसे जेल भेज दिया। क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप लाइन डालने का कार्य मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के इंदेमऊ गांव चौराहा स्थित पीएनबी बैंक के पास पाइपलाइन डालने के लिए डीआई पाइप रखे हुए थे। संस्था के कर्मचारियों की संज्ञान में आया कि आठ सितंबर की रात को पाइप चोरी हो गए हैं। यह घटना पीएनबी बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिस पर गाजियाबाद के रहने वाले एरिया मै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.