Unnao News: जर्जर हैंडपंप से विद्यालय में पेयजल संकट, एमडीएम पर भी पड़ रहा असर
उन्नाव, नवम्बर 6 -- Unnao News: बिछिया, संवाददाता। विकासखंड के सकरन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। विद्यालय परिसर में लगा एकमात्र हैंडपंप जर्जर हालत में है। इससे पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण 116 बच्चों और विद्यालय के स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए प्रधानाध्यापिका ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शमीमा खातून ने बीडीओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि विद्यालय में 116 बच्चे नामांकित हैं। परिसर में पेयजल के लिए केवल एक हैंडपंप लगा है, जो काफी समय से खराब है। हैंडपंप की चेन भी टूटी हुई है और पानी की आपूर्ति बाधित रहती है। वहीं, विद्यालय में लगा सबमर्सिबल पंप भी जल चुका है। उन्होंने बताया कि ग्राम प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.