Unnao News: जर्जर मार्ग दुरुस्त कराने की मांग
उन्नाव, जुलाई 4 -- Unnao News: असोहा। जर्जर मार्ग को दुरुस्त कराने, कंटीले झाड़ियों को हटवाने के लिए भाजपा के संजय शुक्ला ने एक्सईन हरदयाल अहिरवार को पत्र देकर मांग उठाई है। बताया कि क्षेत्र के कालूखेड़ा-भल्लाफार्म मार्ग की जर्जर पटरी इनदिनों हादसों को दावत दे रही है। 10 किलोमीटर तक घनी झाड़ियां खड़ी है। जंगली बबूल को हटवाने के लिए कोई आगे नही आता है। कालूखेड़ा तिराहे पर जलभराव से खराब हो रहा कालूखेड़ा-भल्लाफार्म मार्ग के अलावा चन्दनखेड़ा नाले की खरनाक खाई को भी दुरुस्त कराया जाना आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.