उन्नाव, अक्टूबर 15 -- Unnao News: उन्नाव। साहित्यकार जय कृष्ण पाण्डेय के आकस्मिक निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई। संस्कार भारती परिवार की ओर से संरक्षक महेन्द्र शंकर के नेतृत्व में गणेश मंडपम में शोकसभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके साहित्यिक योगदान को याद किया। संस्था के सदस्य प्रमोद मिश्र ने बताया कि वर्ष 1992 में उन्नाव में संस्कार भारती की शुरुआत हुई थी। तब से जय कृष्ण पाण्डेय का संस्था को निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा। उन्होंने कहा कि पाण्डेय एक कुशल शिक्षाविद्, साहित्यकार, कवि और आदर्श शिक्षक के रूप में सदैव स्मरण किए जाएंगे। उन्होंने राजा शंकर सहाय इंटर कॉलेज में हिंदी विभाग के प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दीं और सेवानिवृत्त हुए। शिक्षा एवं साहित्य ...