Unnao News: जबरन मेड़ जोत महिला से की मारपीट
उन्नाव, अगस्त 9 -- Unnao News: हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के मोहकमखेड़ा गांव में भूमि की मेड़ जोतने का विरोध करने पर महिला से गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई व परिवार की सुरक्षा की मांग की है। मोहकमखेड़ा गांव की रहने वाली फूलमती पत्नी रामप्रकाश ने तहरीर में बताया कि जेरा गांव स्थित उसकी करीब 0.2530 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में उसके और उसके पति के नाम दर्ज है। पीड़िता के मुताबिक पुलिस की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश कराकर मेड़बंदी कराई गई थी। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने मेड़ को जबरन जोत दिया। फूलमती के विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध बढ़ने पर कई लोग मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि संख्या अधिक होने से वह खुद को असहाय महसू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.