Unnao News: जन आरोग्य मेले में 102 मरीजों का हुआ परीक्षण
उन्नाव, अगस्त 2 -- Unnao News: शुक्लागंज। रविवार को राजधानी मार्ग स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुक्लागंज में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में नगर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं। डॉ. रश्मि वर्मा ने मरीजों की जांच के साथ स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मेले में कुल 102 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें चर्म रोग, लीवर व पेट संबंधी समस्याएं, सांस की बीमारी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी, गर्भवती महिलाओं की जांच तथा सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज शामिल रहे। सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं और जरूरतमंदों को आगे की जांच व उपचार के लिए पराम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.