उन्नाव, अक्टूबर 30 -- Unnao News: सफीपुर। जनगणना में आपकी सही जानकारी देश के विकास की दिशा तय करेगी। ऐसे में सवालों का सही जवाब दें और प्रगणकों का पूरा सहयोग करें। यह अपील तहसीलदार अविनाश चौधरी ने जनगणना-2027 के तहत प्रगणकों और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण के समापन पर की। शुक्रवार को न्यू एरा एजुकेशन सेंटर में पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा हुआ। इस दौरान कार्मिकों को निष्पक्षता और जिम्मेदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। तहसीलदार ने बताया कि प्रगणक 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाएंगे। वहीं, जनगणना संबंधी शिकायतों और जिज्ञासाओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1855 और व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 18001801855 भी जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...