Unnao News: जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत
उन्नाव, सितम्बर 3 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। सड़क हादसे में जख्मी युवक की इलाज दौरान मंगलवार शाम हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी सोहरामऊ पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सोहरामऊ थाना क्षेत्र के तकिया गांव के रहने वाले मदारू अली पुत्र स्व. छोटे अली ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 14 जून 2026 को 35 वर्षीय भाई हनीफ सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई थी। मंगलवार शाम इलाज के दौरान हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.