उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: सफीपुर। बेखौफ बाइक सवार लुटेरों ने ई-रिक्शा से मायके जा रही महिला का पर्स झपट लिया, लेकिन तीन छात्रों की हिम्मत ने बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। छात्रों ने करीब 500 मीटर तक पीछा कर एक लुटेरे को दबोच लिया, जबकि उसका साथी भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस फरार आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।भड़सर नौसहरा गांव की रहने वाली सुनैना सिंह गुरुवार को ई-रिक्शा से मायके जा रही थीं। सलींद रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया। पर्स में करीब एक लाख रुपये नकद और जेवरात रखे थे। लूट की घटना के बाद बदमाश भागने लगे, तभी मौके पर मौजूद तीन छात्रों ने साहस दिखाते हुए उनका पीछा शुरू कर दिया। छात्रों ने करीब 500 मीटर तक दौड़ाकर एक बदमाश को पकड़ लिया। हालांकि दूसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार ...