उन्नाव, सितम्बर 28 -- Unnao News: सुमेरपुर, संवाददाता। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने छांछीराईखेड़ा निवासी बाबू शंकर सैनी के परिवार से सिर छिपाने का सहारा भी छीन लिया। बारिश के बीच उनका कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के लोग बाहर थे और बाल-बाल बच गए। मकान गिरने से अनाज, कपड़े, बर्तन समेत गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। मकान ढहने के बाद बाबू शंकर की पत्नी गुड़िया देवी, बेटे नीलेश और बेटी ज्योति के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। मकान गिरने की सूचना पर ग्राम प्रधान अभिषेक वर्मा ने क्षेत्रीय लेखपाल को जानकारी दी और पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बारिश के बाद कच्चे मकान की छत ढही, गृहस्थी मलबे में दबी पीड़ित ने प्रश...