उन्नाव, अगस्त 30 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के हिलौली चौराहे पर बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और लाठी से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मदाखेड़ा गांव निवासी अमरजीत पुत्र बिंदाप्रसाद रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी मां को बाइक से लेकर कालूखेड़ा में भर्ती पिता को देखने जा रहा था। यह भी पढ़ें- Mau News: पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, तीन घायल, दी तहरीर हिलौली चौराहे पर जाम लगा था। इसी दौरान रास्ते में खड़े हिलौली निवासी रामकुमार चौरसिया से बाइक निकालने क...