Unnao News: चौराहे के पास अचेत मिले युवक की अस्पताल में मौत
उन्नाव, अक्टूबर 18 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रघुरामपुर गांव के रहने वाले 47 वर्षीय अरविंद पुत्र सोनेलाल रविवार दोपहर बाद हरदोई-उन्नाव मार्ग पर मुख्य चौराहे के निकट अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल बांगरमऊ अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अरविंद को शराब पीने की लत थी। इसी वजह से शुरुआत में लोगों ने उनकी हालत पर अधिक ध्यान नहीं दिया। काफी देर बाद सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव लेकर घर चले गए। मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.