Unnao News: चोरों ने किराना दुकान का शटर तोड़ लाखों की नगदी व सामान किया पार
उन्नाव, सितम्बर 10 -- Unnao News: अचलगंज संवाददाता। आजाद मार्ग बंथर स्थित एक परचून की दूकान में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर सटर का ताला तोड़ गल्ले में रखे पच्चीस हजार की नगदी समेत दो लाख का सामान पार कर दिया। दूकान दार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई।पीड़ित ने घटना की लिखित सूचना थाने में देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। अचलगंज थाना के बंथर गांव के रहने वाले शैलेश तिवारी की आजाद मार्ग के किनारे औद्योगिक क्षेत्र जाने वाले चौराहा पर परचून की दुकान संचालित है। बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख सन्न रह गए। अंदर जाकर देखा तो काउंटर में लगा गुल्लक टूटा मिला। उसमें रखी 25 हजार रुपये की रेजगारी गायब मिली। दुकान में रखा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। सूचना पर बदरका चौकी प्रभारी अनिल त्रिपाठी मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.