उन्नाव, सितम्बर 17 -- Unnao News: पुरवा। लंगरपुर गांव की प्रशासक अर्चना सिंह के मुताबिक चौराहे पर करीब एक सैकड़ा दुकानें हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले तीन-चार वर्षों में यहां कई बार दुकानों में चोरी हो चुकी है। इससे व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और चौराहे का कारोबार प्रभावित हो रहा है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दो होमगार्डों की रात में तैनाती की मांग की गई है। पूर्व प्रधान रामनरायण रावत, दिलीप कुमार, राकेश शर्मा, दयाशंकर, सुरेश कुमार, ऊषा देवी, नीतू देवी समेत अन्य दुकानदारों ने हस्ताक्षरयुक्त प्रत्यावेदन कोतवाली प्रभारी को देकर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Deogarh News: जान से मारने की धमकी, चार पर प्राथमिकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...