Unnao News: चोरी के मोबाइल के साथ आरोपित किया गिरफ्तार
उन्नाव, अगस्त 7 -- Unnao News: औरास। थाना पुलिस ने माखनखेड़ा गांव के पास दबिश देकर गुरुवार सुबह चोरी के मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। औरास थाना क्षेत्र के शिवपुरी मजरा टिकरा सामद गांव के चरनलाल पुत्र पुत्तू लाल ने 5 अगस्त को थाना में तहरीर देकर लखनऊ थाना पारा के बादलखेड़ा मोहल्ला निवासी अविनाश सिंह चौहान पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर औरास पुलिस ने अविनाश पर केस दर्ज किया। गुरुवार को थाना क्षेत्र के माखनखेड़ा गांव के पास से चोरी हुए मोबाइल के साथ आरोपित अविनाश सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Unnao News: चोरी का मोबाइल बरामद कर आरोपित किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.