Unnao News: चोरी की सिगरेट डिब्बियों के साथ दो गिरफ्तार
उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: उन्नाव। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात प्रियदर्शिनी नगर कट बाईपास पर दबिश देकर चोरी के माल के साथ दो चोर गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। खुजरियाबाग मोहल्ला निवासी प्रवेश तिवारी ने पुलिस में तहरीर देकर बताया था कि हुसैननगर चौराहा के पास सिंगरेट से भरा बैग दो युवकों ने पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन कर रही थी। तभी शुक्रवार रात गंगाघाट थाना के जाजमऊ में किराए का मकान लेकर रह रहे जावेद पुत्र वसीम और कानपुर नगर थाना चकेरी के सनगवा केडीए रामादेवी निवासी बाबू पुत्र रफीक शाह को पुलिस ने चोरी की गई 89 डिब्बी सिगरेट बरामद की है। गिरफ्तार चोरों को पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.