उन्नाव, अगस्त 4 -- Unnao News: मोहान, संवाददाता। नगर पंचायत मोहान चेयरमैन के नाम का फर्जी लेटर पैड और मोहर तैयार कर 10 लाख रुपये का बैंक लोन लेने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैंक की सत्यापन टीम की जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। चेयरमैन ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नपं मोहान चेयरमैन समरजीत यादव ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि मोहान के जुगियाना निवासी राजा ने उनके नाम का फर्जी लेटर पैड और मोहर तैयार कर लखनऊ की एक बैंक से 10 लाख रुपये का लोन लेने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Gonda News: फर्जी हस्ताक्षर कर बनाया गारंटर, केस की मांग चेयरमैन के मुताबिक, आरोपी ने फर्जी लेटर पैड और मोहर का इस्तेमाल करते हुए फर्जी निवास प्रमाण पत्र तैयार किया और उसे बैंक में जमा क...