उन्नाव, जुलाई 7 -- Unnao News: उन्नाव। संवाददाता। बारिश के दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे की क्षतिग्रस्त सड़क के मरम्मत कार्य के दौरान वहां के एक कर्मचारी को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। कर्मचारी वीडियो बनाने पर युवक को चले जाओ, ऊपर नहीं घूमना यहां पर। वीडियो नहीं बना सकते हो आदि कहते साफ सुनाई दे रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' ऐसे किसी वायरल की पुष्टि नहीं करता है। मानसूनी बारिश से गंगा एक्सप्रेस-वे की सड़क, रेलिंग के पास किनारे आदि को नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह मरम्मत कार्य भी कराए गए। बताया जा रहा है कि हाल में सोनिक के पास एक्सप्रेस-वे पर सड़क क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत कार्य चल रहा था। यह देख कुछ राहगीर रुककर मरम्मत कार्य का वीडियो बनाने लगे। लोगों को वीडियो बनाते देख मरम्मत कार्य की मॉनीटरिंग कर रहे शख्स ने उन्हें रोका। ज...