Unnao News: चटाई पर सोई मासूम को जहरीले कीड़े ने काटा, झाड़-फूंक में गई जान
उन्नाव, अक्टूबर 14 -- Unnao News: चंकलवंशी, संवाददाता। अंधविश्वास और समय पर इलाज न मिलने की आशंका के बीच तीन साल की मासूम की जान चली गई। घर में छप्पर के नीचे चटाई पर सो रही बच्ची को मंगलवार रात किसी जहरीले जीव ने डस लिया। उंगली से खून निकलता देख परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने पहुंच गए। कुछ देर बाद बच्ची की मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम को भेजा। थाना क्षेत्र के भागूखेड़ा गांव निवासी राजकुमार की तीन वर्षीय बेटी मधू मंगलवार रात खाना खाने के बाद घर में छप्पर के नीचे चटाई पर सो रही थी। इसी दौरान रात में किसी जहरीले जीव ने उसकी उंगली में डस लिया। बच्ची के चिल्लाने पर परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो उसकी उंगली से खून निकल रहा था। बच्ची की हालत देखकर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.