उन्नाव, अक्टूबर 24 -- Unnao News: उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी जय कुमार बाजपेई ने पुलिस को बताया कि गैस पाइप लाइन को लेकर पड़ोसी के साथ आए दिन विवाद होता है। आरोप है कि रविवार को पड़ोसी ने मारपीट करने के साथ उनके गले में पड़ी चेन लूट ली। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांतमिश्र ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...