उन्नाव, जुलाई 17 -- Unnao News: मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने गांव के युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि छह जुलाई सुबह उसके पति आम के बाग गए थे। वह घर पर अकेले पशुओं को चारा डाल रही थी। तभी गांव का विजय सिंह पीछे से आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग आने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...