उन्नाव, नवम्बर 6 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद, संवाददाता। करीब तीन दशक से आशियाना बनाकर रह रहे ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बांगरमऊ एसडीएम को सामूहिक शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई और आबादी की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम कटरी गदनपुर आहार के मजरा धन्नापुरवा निवासी लल्लू सिंह, बबली, रामनरेश, विनोद, सर्वेश, लालाराम सहित अन्य ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में बताया कि 1998 में गंगा नदी के कटान से उनका गांव उजड़ गया था। इसके बाद डीएम के आदेश पर ग्रामीण लोकई पुरवा गांव से करीब 400 मीटर दूर ऊंचे टीले पर घर बनाकर रहने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों के संरक्षण में लखनऊ के करीब दो दर्जन लोग ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने का प...