उन्नाव, सितम्बर 7 -- Unnao News: उन्नाव। सामाजिक, आर्थिक और भौतिक मानदंडों को पूरा करने पर ग्राम पंचायत सिंघनापुर को आदर्श गांव घोषित किया गया है। इसके बाद गांव के विकास के लिए 20 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सिंघनापुर में साफ-सफाई, खेलकूद मैदान, पुस्तकालय, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, जल संरक्षण को बढ़ावा के साथ तमाम विकास कार्यों में आगे रही है। प्रधान पुत्र पुत्तन लाल पाल ने बताया कि इस उपलब्धि के बाद पूरे गांव में खुशी की लहर है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: महेशपुर नेमपुर को 1.41 करोड़ की सौगात, बनेगा पंचायत उत्सव भवन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...