उन्नाव, नवम्बर 5 -- Unnao News: असोहा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरजापुर में ग्रामोत्सव के तहत मेले और आल्हा गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह और अरविंद उर्फ नीटू बाजपेई ने दीप प्रज्जवलित कर किया। आयोजक ग्राम प्रधान (प्रशासक) पुनीत शुक्ला ने बताया कि ग्रामोत्सव के तहत करीब एक सैकड़ा विधवा, असहाय और गरीब महिलाओं को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर योगेंद्र, परवीन, मोनू, लाला, राजीव और मनोज सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...