Unnao News: गोल चौराहा निर्माण को सब्जी मंडी में चला बुलडोजर
उन्नाव, अक्टूबर 24 -- Unnao News: बीघापुर। नगर पंचायत अंबेडकर नगर स्थित सब्जी मंडी में निर्माणाधीन गोल चौराहे के कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को शनिवार को प्रशासन ने हटवा दिया। नायब तहसीलदार विजय रंजन श्रीवास्तव, लेखपाल सुनील कुमार सिंह और दरोगा मोहित कन्नौजिया मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और चिह्नित अवैध कब्जों को जेसीबी से ढहाकर अतिक्रमण मुक्त कराया। इससे पहले 17 अक्तूबर को एडीएम सुशील कुमार और एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया था। अंबेडकर नगर सब्जी मंडी में गोल चौराहे के निर्माण, सुंदरीकरण और सड़क चौड़ीकरण का कार्य पिछले एक माह से अतिक्रमण के कारण प्रभावित हो रहा था। निर्माण कार्य रुका होने से नगर पंचायत क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ईओ ने बताया कि अतिक्रमण हटाए जाने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.