उन्नाव, जुलाई 22 -- Unnao News: उन्नाव। हसनगंज कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मेहंदीखेड़ा क्षेत्र से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऋषि कुमार निवासी मिचलौला, थाना औरास के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना हसनगंज में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह काफी समय से फरार चल रहा था। बुधवार को दरोगा रियाज अली ने हमराह पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...