उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: सुमेरपुर, संवाददाता। तहसील बीघापुर क्षेत्र के बाजिदपुर स्थित श्री भगवान बख्श सिंह इंटर कालेज में शनिवार को पूर्व प्रधानाचार्य दुर्गाबक्स सिंह की जयंती के अवसर पर पूर्व शिक्षक सम्मान एवं पुरातन छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां सेवानिवृत्त शिक्षक एवं पूर्व छात्रों का सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व अपर महाधिवक्ता रमेश सिंह ने कहा कि छात्र के रूप में हम सभी काे सदैव सीखते रहना चाहिए। इस क्षेत्र के शिक्षकों का शिक्षा के क्षेत्र में एक विशेष योगदान रहा है। बैसवारा क्षेत्र कलम और तलवार का धनी सदैव रहा है और रहेगा। उन्होने अपने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नही बल्कि एक विद्यार्थी के रूप में सम्मिलित होने की बात कही। यह भी पढ़ें- भारतीय संस्कृति में गुरुओं का सम्मान सर्वोपरि...