उन्नाव, सितम्बर 5 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। नगर में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें विद्यालयों में हुए कार्यक्रमों में गुरूजनों को उपहार देकर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर शिक्षकों ने बच्चों को शिक्षक दिवस के विषय में जानकारी दी। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाने वाला शिक्षक दिवस नगर के तमाम विद्यालयों में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से विद्यालय के बच्चे अपनी कक्षाओं को सजाने में मशगूल रहे। बच्चों ने रंग-बिरंगी पन्नियों के अलावा कागज से बनीं झालरों से कक्षाओं को सजाया। इस मौके पर नगर के शिवम कान्वेंट, श्रीप्रकाश ज्वाला देवी, अंबिका प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल, दयानंद सरस्वती इंटर कालेज, डॉ लोहिया सरस्वती इंटर कॉलेज, अंवतीबाई जूनियर हाईस्कूल आजादनगर, पूर्णिमा विद्यामंदिर द...