उन्नाव, अगस्त 3 -- Unnao News: औरास। औरास में 21 जुलाई को चकलवंशी संडीला मार्ग पर थाने से चार सौ मीटर दूरी पर अचानक चिलवल का पेड़ सड़क पर गिरने से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जब कि दूसरी बाइक पर पीछे बैठी एक 24 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसका 13 दिन बाद लखनऊ के एरा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 2 अगस्त रविवार दोपहर बाद उसकी भी मौत हो गई। औरास थाना क्षेत्र के गोबरा निवासी सुजीत पुत्र राम मूर्ति व गांव का ही विशाल पुत्र नरेश 21 जुलाई सोमवार को दोपहर घर से बाइक पर सवार होकर कस्बा औरास थाने के पास सैलून की दुकान पर बाल कटवाने आए थे। भीड़ अधिक होने के कारण वह बिना बाल कटवाए ही चकलवंशी संडीला मार्ग से बाइक पर सवार होकर घर वापस जा रहे थे । जैसे ही वह थाने से 400 मीटर की दूरी पर पहुंचे थे। कि इसी बीच रोड के किनारे ख...