उन्नाव, नवम्बर 14 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। क्षेत्र के किशुनपुर टंडवा गांव स्थित गार्गी देवी मंदिर में शुक्रवार रात विशाल दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बृजराज जागरण पार्टी के कलाकारों ने देवी गीतों की प्रस्तुति देकर भक्तों को रातभर भक्तिरस में सराबोर रखा। भजनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते और माता के जयकारे लगाते रहे। गांव के मिश्रा परिवार की आराध्य देवी गार्गी देवी मंदिर परिसर में आयोजित जागरण में गायिका मुस्कान कानपुरी ने 'शेर पे सवार होके आ जा शेरावालिए' भजन प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु झूम उठे। भक्तों ने तालियां बजाकर गायिका का उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा जागरण पार्टी के गायक धनंजय, दीपक, विनीत और कंचन ने भी एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा। यह भी पढ़ें- Bahraich News: भजन गायकों की प्रस्तुतियों से भक्...