उन्नाव, अक्टूबर 12 -- Unnao News: औरास, संवाददाता। क्षेत्र के रामपुर खंझड़ी गांव में गया धाम में पूर्वजों का पिंडदान व तर्पण कर परिजन वापस लौटे। देश के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा से लौटे लोगों का परिजनों व ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।गांव के एक दर्जन से अधिक परिजनों ने गया धाम पहुंचकर विधि-विधान से अपने पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया। इसके बाद उन्होंने देश के विभिन्न प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों, शक्तिपीठों के दर्शन किए। पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। घर लौटने के बाद लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान कराने के साथ ही कन्या भोज कराया। मान्यताओं के अनुसार गया धाम में पूर्वजों का पिंडदान व तर्पण करने से पितरों को शांति मिलती है तथा पितृ दोष से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...