उन्नाव, अक्टूबर 5 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव के पास रविवार दोपहर संपर्क मार्ग पर गड्ढे में स्कूटी फंसने से पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिद्धनाथ गांव निवासी रामचंद्र रविवार दोपहर पत्नी सरला देवी के साथ स्कूटी से सफीपुर जा रहा था। गांव के संपर्क मार्ग पर स्कूटी अचानक गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और परिजनों की मदद से दोनों को मियागंज सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने सरला देवी की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि रामचंद्र का सीएचसी में इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...