उन्नाव, अगस्त 5 -- Unnao News: उन्नाव। शहर के बड़े चौराहा पर मंगलवार दोपहर नगर पालिका और संबंधित विभागों के दावों की पोल खोल दी। सड़क धंसने से स्कूली बस गड्ढे में फंस गई। बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद स्थानीय लोगों और चालक ने करीब आधे घंटे की मशक्कत कर रस्सियों की मदद से बस को बाहर निकाला। इस दौरान लंबा जाम लग गया और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही।बड़े चौराहा पर मंगलवार दोपहर एक स्कूली बस गड्ढे में फंस गई। घटना उस समय हुई जब बायपास की ओर से आ रही बस सब्जी मंडी के आगे पहुंची। बस का पहिया गहरे गड्ढे में चला गया। यह भी पढ़ें- Hapur News: बारिश के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर लगा भीषण जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन चालक ने काफी प्रयास किया, लेकिन बस बाहर नहीं निकल सकी। स्थिति को देखते हुए बस में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा गय...