Unnao News: गजफरनगर की टीम ने मुंशीगंज को हराया
उन्नाव, अक्टूबर 22 -- Unnao News: मोहान। संवाददाता हसनगंज क्षेत्र के हंसेवा गांव में श्रीनरसिंह बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मुंशीगंज और गजफरनगर की टीम के बीच खेला गया, जिसमें गजफरनगर की टीम ने जीत दर्ज की। मैच में मुंशीगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में 51 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गजफरनगर की टीम ने पांच ओवर में 52 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शुभारंभ महाराजा बिजली पासी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लखनऊ पार्षद लवकुश रावत ने किया था। इस दौरान राम सिंह, आनंद सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.