उन्नाव, सितम्बर 12 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर गंगा की उपधारा में भैंस की पूंछ पकड़कर पार कर रहा 35 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया था। भैंस की पूंछ छूटने के बाद युवक तेज बहाव में चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शनिवार को फिर एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी हुई। शाम को डूबने वाले स्थान से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर सुनीत का शव एसडीआरएफ टीम को पड़ा मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: यमुना में 22 किमी तक तलाशे गए डूबे भाई, नहीं लगा सुराग पुलिस के अनुसार फुलवाई नेकपुर गांव निवासी सुनीत पुत्र रामकिशन शुक्रवार को गंगा किनारे मवेशी चराने ग...