Unnao News: गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का तीसरे दिन भी सुराग नहीं
उन्नाव, अगस्त 22 -- Unnao News: बांगरमऊ, संवाददाता। नानामऊ घाट पर बुधवार देर रात गंगा नदी में छलांग लगाने वाले युवक का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में काफी दूर तक तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक के लापता होने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। नगर के मोहल्ला सराय निवासी नीलेश जायसवाल पुत्र रामेंद्र जायसवाल बुधवार देर रात बाइक से नानामऊ गंगा पुल पर पहुंचा था। उसने पुल पर बाइक खड़ी की और मोबाइल फोन बाइक पर रखने के बाद चप्पल उतारकर गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। गोताखोरों ने घाट और आसपास के संभावित स्थानों पर काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन युवक का पता नहीं चला। पुलिस मोबाइल फोन समेत अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.