उन्नाव, अक्टूबर 14 -- Unnao News: बांगरमऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में बिल्हौर मार्ग स्थित गंगा नदी पुल के पास मंगलवार देर रात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी। देर रात पुलिसकर्मी युवक के घर पहुंचे और परिजनों को तस्वीर दिखाकर अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने शव की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में सड़क हादसे में मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के दरगाह शरीफ मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय अनीस पुत्र शब्बीर मंगलवार शाम घर से निकला था। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: खुटार रोड पर पड़ा मिला युवक का शव देर रात कोतवाली पुलिस के सिपाही उसके घर पहुंचे और मोबाइल मे...