Unnao News: गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 77 सेमी दूर
उन्नाव, अगस्त 2 -- Unnao News: शुक्लागंज। पश्चिम के बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण एक बार फिर गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। रविवार को जलस्तर तेजी से बढ़ा और 111 मीटर के ऊपर पहुंच गया। अब जलस्तर ने चेतावनी बिंदु की ओर रूख कर दिया है। अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण घाट पर पंड़ों की झोपडियों तक पानी पहुंच गया है। जिस पर पंडे झोपड़ियां हटाते दिखे। इसके साथ ही शुक्लागंज की ओर तेजी से पानी फैलने लगा है।
जल स्तर की माप केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 110.970 मीटर मापा गया था। जिसके बाद जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और सुबह दस बजे 111 मीटर पर पहुंच गया। दो घंटे बाद दोपहर बारह बजे बजे 7 सेंटीमीटर बढ़कर 111.070 मीटर पहुंच गया। जिसके बाद शाम छह बजे जलस्तर 111.230 मीटर मापा गया। जो चेतावनी बिंदु 112 से 77 सें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.