उन्नाव, जुलाई 9 -- Unnao News: बीघापुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने विकास खंड परिसर में मुन्ना सिंह देवारा के नेतृत्व तथा तहसील अध्यक्ष बीघापुर राजेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के बाद सात सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ पंकज गौतम को सौंपा। यूनियन के नेताओं ने ज्ञापन में कारगिल शहीदों व महान संत सत्संगानंद तथा शोभन सरकार जैसे महात्माओं, निराला, सुमन, आचार्य नंददुलारे वाजपेई जैसी साहित्यिक हस्तियों की जन्म भूमि तथा सिद्धपीठ मां चन्दिका देवी दरबार में पहुंचने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे पर तहसील क्षेत्र में इंटरचेंज की मांग की। 56 दिन तक चले शांतिपूर्ण धरने के आश्वासन के बाद धरातल पर कोई कार्य न होने से किसान तथा क्षेत्रीय लोग ठगा सा महसूस कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती समेत अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू का प्रदर्शन अगर समय रहते इंटरचें...