Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे के तालाब में नाव पलटने से डूबा युवक, मौत
उन्नाव, अगस्त 18 -- Unnao News: सोनिक। संवाददाता। गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान खोदे गए गहरे गड्ढे में सोमवार दोपहर मछली पकड़ने गए युवक की नाव पलट गई। हादसे के बाद युवक गहरे पानी में समा गया। साथी की सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकलवाया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। माखी थाना क्षेत्र के रूपऊ गांव निवासी 35 वर्षीय नफीस उर्फ मंगू सोमवार दोपहर अपने साथियों के साथ गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 416 के पास निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए तालाब में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। नफीस गहरे पानी में समां गया और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.