उन्नाव, सितम्बर 28 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गंगाघाट रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। स्टेशन परिसर में रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था के अनुसार रिटेनिंग वॉल का करीब 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बारिश के कारण निर्माण कार्य कुछ प्रभावित हुआ है, लेकिन इसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।रिटेनिंग वॉल की कुल लंबाई 550 मीटर और ऊंचाई 36 फीट निर्धारित की गई है। निर्माण में दीवार की 550 मीटर लंबाई का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि ऊंचाई का काम करीब 28 फीट तक पहुंच चुका है। इसके बाद शेष ऊंचाई का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। साइट इंजीनियर पंकज दिवाकर ने बताया कि लगातार बारिश होने के कारण निर्माण कार्य की गति पर कुछ असर पड़ा है। मौसम सा...