उन्नाव, सितम्बर 21 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। दबंगों ने खड़ंजा मार्ग उखाड़ने से आवागमन प्रभावित होने की बात कहते हुए ग्रामीण ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर हमजा गांव निवासी इरफान पुत्र साजिद अली ने एसडीएम को पत्र देकर कहा है कि उसके गांव में लगे करीब 100 मीटर खड़ंजा मार्ग को दबंगों से उखाड़ डाला गया है। जिससे आमजन को आवागमन में मुसीबत हो रही है। पीड़ित ने खड़ंजा दुरुस्तीकरण /निर्माण की मांग उठाई है। एसडीएम ने पत्र का संज्ञान लेकर बीडीओ को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...