उन्नाव, जुलाई 25 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं का जनपद स्तर खेल ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनपद में संचालित 13 बा विद्यालयों से लगभग 250 छात्रों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत खो-खो, कबड्डी, वालीबाल, बैडमिंटन, योगा, शतरंज, ताइक्वांडो एवं जूडो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 32 बालिकाओं का चयन आगामी मंडलीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व वित्त एवं लेखा अधिकारी ने किया। कार्यक्रम में क्रीडा प्रतियोगिता खो-खो अंडर-17 में सिकंदरपुर सरोसी, अंडर-14 बिछिया प्रथम कबड्डी, अंडर- 17 मियागंज अंडर...