उन्नाव, अक्टूबर 1 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद, संवाददाता। छह दिन से लापता किसान का शव बुधवार सुबह खेत में मिला। कुत्ते आधा शरीर खा गए थे। धड़ नोच रहे थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की जांच के बाद पुलिस परिजनों को समझाबुझाकर कड़ी मशक्कत के बाद शव पीएम को भेज पाई। पीएम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है. यह भी पढ़ें- छह दिन से लापता किसान के खेत में पड़े शव को नोंच रहे थे कुत्तेंगुलरिहा गांव में घटना बांगरमऊ थानाक्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी 55 वर्षीय मंगल पुत्र सोबरन शुक्रवार सुबह मवेशी चराने खेत की तरफ गए थे। देर शाम तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। दूसरे दिन भी तलाशा। कोई कामयाबी न मिलने पर थक हारकर रविवार को हलका पुलिस के पा...